जिलाधिकारी ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

जिलाधिकारी ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली, कंप्यूटरीकरण की प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के संचालन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान समितियों के कंप्यूटरीकरण की वर्तमान स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। साथ ही एमपैक्स (MPACS), डेयरी एवं अन्य सहकारी समितियों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, उनके नवीनीकरण तथा लेन-देन की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने सख्ती से निर्देश दिए कि जिन समितियों के सचिव प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाए तथा उनकी कार्यकुशलता के आधार पर सैलरी लागू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहकारी समितियों को अधिक सक्रिय एवं जनोपयोगी बनाने पर भी बल दिया।

- Advertisement -

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, नाबार्ड से के एन शुक्ला, नरेंद्रपाल सिंह चौहान, राजेश रतूड़ी, डेयरी प्रबंधक प्रेमचंद, राहुल गैरोला सहित जिला सहकारी विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article