जिलाधिकारी के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

जिलाधिकारी के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा की पहल पर संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को लोगों का उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा पुस्तकालयों को समृद्ध बनाना है।

अभियान को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के बीच मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसकी सराहना करते हुए जिला प्रशासन का उत्साहवर्धन किया है।अभियान को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से 150 पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे जिन्हें शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

अब तक इस अभियान के तहत 300 से अधिक पुस्तकों का संकलन किया जा चुका है। संकलित पुस्तकों को जनपद के विभिन्न सार्वजनिक एवं शैक्षणिक पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन सामग्री मिल सके।

- Advertisement -

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि यह अभियान केवल पुस्तक दान तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने, ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और पुस्तकालयों को सीखने के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ से जुड़ते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने 150 पुस्तकें भेंट करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही पुस्तकें शीघ्र ही जिला प्रशासन को प्राप्त हो जाएंगी, जिन्हें जनपद के पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।

Share This Article