Ad imageAd image

राम जन्मभूमि में दीवाली की धूम, दीपोत्सव से लेकर झाकियां तक मनमोहक

धर्म 1 Min Read
1 Min Read

दीपिका गौड़

दीपावली का त्यौहार हो और अयोध्या की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. राम जन्मभूमि में दीवाली की धूम देखने के लिए मिल रही है। दीपोत्सव की तैयारियां हो गईं हैं. पूरी राम जन्मभूमि दीपों की रोशनी से जगमग होने वाली है। यहाँ की दीपोत्सव से लेकर झाकियां तक मनमोहक हैं।

दीपोत्सव में भव्य कार्यक्रम होने वाला है। जहां राम की पैड़ी पर 17 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे तो वही अयोध्या के लगभग 8000 मठ -मंदिरों में हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित होंगे। वास्तव में कहा जाए तो कुछ ऐसा ही नजारा त्रेतायुग में देखने को मिला था। जब भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे. लेकिन कलयुग में भाजपा की सरकार आने के बाद अयोध्या की जो तस्वीर थी, वह दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है, शायद यही वजह है कि जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बने तब से अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन चला आ रहा है।

- Advertisement -
Share This Article