Ad imageAd image

अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही,148 चालान

Live 1 Min Read
1 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों, सड़क किनारे फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आम जन के आवागमन व यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में आज को दून पुलिस द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गो में अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथों व दुकानों के बाहर मुख्य मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 43 दुकानदारों/फड़/ ठेली संचालकों के पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट 4,30,000/-₹ के कोर्ट के चालान तथा 105 दुकानदारों/फड़/ ठेली संचालकों के 81 पुलिस एक्ट के चालान कर 30,000 /- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया।

Share This Article