डॉ संतोषानंद देव बने, अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

हरिद्वार। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वरदयाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्नालाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर हेमराज जायसवाल तथा राष्ट्रीय संरक्षक रविन्द्र जायसवाल की ओर से की गई अनुशंसा व व्यापक विचार विमर्श के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल प्रभातीलाल जायसवाल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए तथा संविधान में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी डॉ संतोषानंद देव महाराज को सत्र 2024-2027 के लिए अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महासभा को यह अदम्य विश्वास है कि आप अपनी शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक पृष्ठभूमि, रचनात्मक क्रियाशीलता एवं कुशल संगठनकर्ता के रुप में समाज के कुल आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी को ध्यान में रखकर महासभा की नीतियों, सिद्धांतो और विचारों को एक नई उंचाई प्रदान करेंगे।साथ ही सामाजिक एकता, संगठन उत्थान और राष्ट्रहित में आपकी सक्रिय और सार्थक भूमिका रहेगी। मदनलाल प्रभातीलाल जायसवालरा।ष्ट्रीय अध्यक्ष, आदित्य वर्धनम राष्ट्रीय महासचिव, हरीप्रकाश अनन्तलाल जायसवाल राष्ट्रीय सचिव, बालेश्वर दयाल जायसवाल (मुख्य संरक्षक अ.भा.जा.स. महासभा), पन्नालाल जायसवाल (वरिष्ठ संरक्षक अ.भा.जा.स. महासभा), किशोर हेमराज जायसवाल (राष्ट्रीय संरक्षक अ.भा.जा.स. महासभा), रविन्द्रजी जायसवाल (राष्ट्रीय संरक्षक, राज्यमंत्री (उ.प्र.सरकार) अ.भा.जा.स. महासभा), आनन्दसिंह मेवाड़ा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article