वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*हरिद्वार पुलिस*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई*

जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर आज कैम्प कार्यालय हरिद्वार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री डोबाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शानदार विदाई दी गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली तथा जनहित में लिए गए प्रभावी निर्णयों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

अपने कार्यकाल के दौरान श्री डोबाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की गईं।

विदाई समारोह के दौरान श्री डोबाल ने जनपद हरिद्वार में मिले सहयोग के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

समारोह भावुक क्षणों के साथ संपन्न हुआ, जहां समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

Share This Article