हरिद्वार में 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार में 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन।

हरिद्वार, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वार, मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार के परिसर में आगामी 25 मार्च 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार स्थित सिडकुल की औद्योगिक इकाई किरबी बिल्डिंग सिस्टम प्रतिभाग करेगी।

रोजगार मेले के माध्यम से आईटीआई फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मिग वैल्डर, लाइनमैन और पेंटर
आदि प्रशिक्षण प्राप्त पदों के लिए चयन किया जा रहा है। इन पदों के लिए लगभग 100 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ 25 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Share This Article