Ad imageAd image

आपदा प्रबंधन सचिव के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Live 1 Min Read
1 Min Read

किसी अज्ञात व्यक्ति ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन के नाम से धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट के जरिए लोगों को मैसेंजर पर मैसेज भेजे जा रहे हैं और मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है। यह फेसबुक अकाउंट पूरी तरीके से फर्जी है जिसमें सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास महोदय का फोटो धोखाधड़ी कर लगाया गया है। इस फेसबुक अकाउंट से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और तुरंत इसे facebook को रिपोर्ट करें। यदि फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली है तो तुरंत अनफ्रेंड कर facebook को रिपोर्ट करने का कष्ट करें।

Share This Article