गौशाला में लगी आग, प्रशासन की तत्परता से समय पर पहुंची मदद, 2 मवेशी झुलसे

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*रुद्रप्रयाग: तड़के गौशाला में लगी आग, प्रशासन की तत्परता से समय पर पहुंची मदद, 2 मवेशी झुलसे*

जिले के कर्णधार मालकोटी गांव में मंगलवार तड़के 03:20 बजे गौशाला में आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन की तत्परता के चलते संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कु० आशा, निवासी कर्णधार मालकोटी द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि उनकी गौशाला में आग लग गई है, जिसमें बंधे 2 मवेशी आग की चपेट में आ गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग ने बिना देरी किए पुलिस, फायर सेवा, राजस्व उप निरीक्षक एवं पशु पालन विभाग को तत्काल सूचित किया। सभी विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई।

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है।

Share This Article