सरकार जनता के द्वार: 23 को डोबल्या तथा 25 को गुनाऊं में लगेगा जन संवाद शिविर

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*सरकार जनता के द्वार: 23 को डोबल्या तथा 25 को गुनाऊं में लगेगा जन संवाद शिविर,*

*सरकार जनता के द्वार* कार्यक्रम के तहत विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत डोबल्या में मंगलवार 23 जून को जबकि 25 जून को विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत गुनाऊं में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुभाष चंद्र जुयाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा 23 जून को डोबल्या गांव का भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में समस्त विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

बताया कि इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक होगी। इसमें संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर स्वयं या अपने अधीनस्थ प्रतिनिधि को बैठक में भेजें।

- Advertisement -

वहीं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वीरेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि 25 जून को ग्राम गुनाऊं में स्थलीय भ्रमण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि *जन संवाद* का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है।

Share This Article