संत शिरोमणी श्री रविदास जयंती के उपलक्ष में जनपद भर में निकाले जा रहे भव्य जुलूस

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*हरिद्वार पुलिस*

*संत शिरोमणी श्री रविदास जयंती के उपलक्ष में जनपद भर में निकाले जा रहे भव्य जुलूस*

*शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती*

*असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस रख रही है पैनी नज़र*

- Advertisement -

*कोतवाली स्तर पर मीटिंग लेकर पुलिस सभी स्थानीय धर्मगुरुओं के साथ कर चुकी है गोष्ठी*

संत शिरोमणी श्री रविदास जयंती के अवसर पर जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य जुलूस निकाले जा रहे हैं। जुलूसों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा जनपद स्तर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जुलूसों के आयोजन से पूर्व सभी संबंधित थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों के दौरान आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने हेतु सहयोग की अपील की गई।

हरिद्वार पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

हरिद्वार पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि कार्यक्रमों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -

कोई भी असामाजिक तत्व शांति सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share This Article