01 माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

हरिद्वार पुलिस

01 माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार

आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर

- Advertisement -

संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

कुल 33 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कुल 98 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम की गई कार्यवाही

कुल 20 इनामी अपराधियो को हिरासत में लेकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

कुल 333 वारंटी व 60 वांछित के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई

- Advertisement -

कई गिरोहों के सरगना समेत सभी सदस्य रडार पर जिनकी कुंडली खगाल रही हरिद्वार पुलिस

एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व 01 माह के भीतर पर कानून- व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कुल 33 अभियुक्तों के गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
जनपद में 98 आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में 333 वारंटियों, 60 वांछित व 20 इनामी अपराधियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article