ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली नगर हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

24 घण्टे के अन्दर चोरी हुयी स्कूटीके साथ 01आरोपित को धर दबोचा

आरोपित के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

- Advertisement -

दिनांक 21-07-26 को वादी श्री राजेन्द्र कुमार अरोडा पुत्र प्यारेलाल निवासी आर्यनगर ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखण्ड , की लिखित तहरीर के आधार पर वादी की स्कूटी SUZUKI को चोरी होने के सम्बन्ध में थाना हाजा मु0अ0सं0-360/2026, बनाम अज्ञात पँजीकृत किया गया।

वाहन की बरामदगी एवं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में थाना हाजा पर पुलिस टीम गठीत की गयी।

गठित टीम द्वारा अच्छी किस्म की सुरागरसी पताररसी एवं एंव इलेक्ट्रानिक माध्यम से आरोपित दीपक सैनी पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सिंह निवासी दससराय चौकी के सामने मौहल्ला सीतापुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को चोरी की स्कूटी नम्बर (सुजुकी एक्सेस) रंग नीला के साथ पकडा गया।

आरोपित का नाम व पता
1- दीपक सैनी पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सिंह निवासी दससराय चौकी के सामने मौहल्ला सीतापुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

बरामदगी का विवरण
स्कूटी नम्बर (सुजुकी एक्सेस) रंग नीला

- Advertisement -

पुलिस टीम-
1-कुन्दन सिंह राणा- प्रभारी निरीक्षक
2-उ0नि0 हाकम सिंह
3-, का0ना0पु0 सौरभ नौटियाल
4- का0 ना0पु0 सुमित कुमार

Share This Article