सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 3 भट्टी एवं 15000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

आबकारी आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय उधम सिंह नगर के आदेशानुसार *क्षेत्र-03 काशीपुर , ऊधम सिंह नगर* में जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर श्री महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम *रम्पुरा* में छापेमारी के दौरान नाले व खेत पर अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 3 भट्टी एवं 15000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास की तलाशी पर लगभग 130 ली॰ अवैध कच्ची शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 4 अभियोग पंजीकृत किये गये । इसी क्रम में तत्पश्चात टीम द्वारा ढकिया गुलाबो और गिन्नी खेड़ा इलाके में दविश दी गई । दविश के दौरान दोनों जगहों से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिस पर दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में दो ज्ञात अभियोग दर्ज किये गये है। इस कार्यवाही में क्षेत्र -03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आब0 सिपाही कैलाश चन्द्र भट्ट, आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र आर्या, सुनीता रानी, सुमन आर्या, नैनिका राणा व अंजली गोसांई स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Share This Article