Ad imageAd image

धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

*धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान*

*जिला प्रशासन का यही है नारा साफ स्वच्छ हो जनपद हमारा*

*तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह 29 दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

*स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर*

- Advertisement -

*शहर से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार ।धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 29 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है,सफाई अभियान का धरातल पर असर दिखने लगा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर महा सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके।

*जनपद में आज चलाए गए सफाई अभियान का विवरण*

- Advertisement -

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया कि बीएचईएल ( BHEL) टाउनशिप प्रशासन विभाग की टीम एवं सीआईएसएफ ( CISF ) कर्मियों द्वारा शिवालिक नगर के पास स्थित चौराहे से रानी राव पुल तक संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस संयुक्त सफाई अभियान में 60 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया।

*राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी कराया जा रहा है सफाई अभियान

- Advertisement -

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए क्षेत्रांतर्गत सफाई कार्य किया गया।

*खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान*

खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कानेवाली रायसिंह, डुमनपुरी, गिद्धावली , बालावाली में साफ़ सफाई का कार्य किया गया,जिसमें 12 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत रसूलपुर में साफ़ सफाई का कार्य किया गया।

*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*

*गांव- गांव, घर- घर यह संदेश पहुंचाना है।*

*जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में सभी ने आना है।*

Share This Article