वीकेंड को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार यातायात पुलिस

वीकेंड को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश

पुलिस अधीक्षक यातायात ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर संभाली यातायात की कमान

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट

- Advertisement -

सुरक्षित, सुगम सफर, हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन की कमान संभाली गई।

यातायात पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article