राजकीय आदर्श विद्यालय नई टिहरी में शैक्षिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ, निःशुल्क पुस्तकों का वितरण

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

टिहरी गढ़वाल । *राजकीय आदर्श विद्यालय नई टिहरी में शैक्षिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ, निःशुल्क पुस्तकों का वितरण*

जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, नई टिहरी में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। सत्र के प्रथम दिवस पर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से विशेष रूप से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया कि वे मन लगाकर अध्ययन करें और अपने विद्यालय, शिक्षकों तथा जनपद का नाम रोशन करें वहीं नई पुस्तकें प्राप्त कर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मो. तस्लीम कुरैशी ने कहा कि शैक्षिक सत्र की शुरुआत इस सकारात्मक पहल के साथ होना विद्यालय की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -

जिला समन्वयक अनिल बिष्ट ने जानकारी दी कि यह अभियान जनपद के सभी राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। फर्म से पुस्तकें प्राप्त होते ही विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक टी.टी. राणा, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा जिला परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा) से वीरेन्द्र राणा, अनिल बिष्ट एवं अनीता रावत उपस्थित रहे।

Share This Article