कविल्ठा में 23 जुलाई को लगेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कविल्ठा में 23 जुलाई को लगेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत कविल्ठा में 23 जुलाई, बृहस्पतिवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कविल्ठा स्थित कालीदास भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शिविर की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में राज्य के प्राथमिक क्षेत्र से जुड़ी कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की उपलब्धियों और नीतियों का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने सभी विभागीय अधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भी शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Share This Article