देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर एसोसिएशन (आईसना) के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसना के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संत शिरोमणि महामंडलेश्वर महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार, उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में (आईसना) की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड संरक्षक गुरदीप सिंह नेगी, गुरदीप सिंह टोनी, पीसीआई सदस्य आरती त्रिपाठी तथा अरुण त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, उसके विकास और वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता का स्वरूप भले ही बदल रहा हो, लेकिन निष्पक्षता, सत्यता और जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। इस अवसर पर पत्रकारों को आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सरकार और समाज से पत्रकारों के हित में सकारात्मक पहल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश भर से आए पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा हिंदी पत्रकारिता के उत्थान और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर देहरादून में पत्रकारों का सम्मान, हर दौर में मजबूत रहेगी पत्रकारिता
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.

ads






