कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल एवं सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल एवं सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न

कांवड़ मेले के अंतिम दिन आज 36 लाख 42 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना

अब तक 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना

हरिद्वार , मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के अंतिम दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 36 लाख 62 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

- Advertisement -

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को हो चुके है रवाना।

Share This Article