संस्कृत विद्यालय- महाविद्यालय शिक्षक समिति उत्तराखंड (पंजी०) के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

हरिद्वार। संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक समिति उत्तराखंड जो सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 में पंजीकृत है, जिसका सामान्य निर्वाचन प्रत्येक 03 वर्षों में संपन्न होता है, जिसकी अधिसूचना दिनांक 20 मार्च 2026 को जारी हुई। आम चुनाव अधिसूचना के अनुसार नामांकन तिथि दिनांक 28 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे तक चुनाव कार्यालय में कुल 10 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण दिनांक 29.03.2026 को सायं 4:00 बजे तक किया गया। दिनांक 30.03.2026 को अपराह्न 03:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था, किन्तु किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। दिनांक 30 मार्च 2026 को सायं 5:00 बजे उम्मीदवारों की सूची निर्गत की गई। मतदान 31.03.2026 को प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ हुआ। संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय बायोलॉज के अनुसार प्रत्येक पद पर एक-एक ही अभ्यर्थी ने नामांकन किया था, अतः परिणामस्वरूप वर्ष 2026 से 2029 तक 03 वर्षों के लिए संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक समिति उत्तराखंड के पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया, जिसकी सूचना सेवा में सादर प्रेषित है। नव-निर्वाचित पदाधिकारी वर्ष 2026 से 2029 तक संरक्षक मंडल- 1- श्री कृष्ण प्रसाद उनियाल (श्री वेद महाविद्यालय उ० म० पर्यंत, ऋषिकेश) 2- श्री सर्वेश कुमार तिवारी (श्री चेतन ज्योति उ० म० विद्यालय भूपतवाला हरिद्वार) 1- संयोजक – श्री सजींद्र प्रसाद नौटियाल (श्री षडानन संस्कृत उत्तर म० विद्यालय कांडई, रुद्रप्रयाग) 2- अध्यक्ष डॉ० रामभूषण बिजल्वाण (श्री गुरु रामराय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय, देहरादून) 3- उपाध्यक्ष- श्री प्रकाश चंद्र नैनवाल (श्री शिव संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिलवाल गांव, टिहरी गढ़वाल) 4- महामंत्री डॉ कुलदीप चंद्र पंत (श्री जय भारत साधु महाविद्यालय, हरिद्वार) 5- कोषाध्यक्ष- श्री सुनील बिजल्वाण (श्री वेद महाविद्यालय उत्तर मध्यमा पर्यंत, ऋषिकेश) 6- संगठन मंत्री- श्री कैलाश प्रसाद सेमवाल (ज्वालामुखी संस्कृत उ० म० विद्यालय थाला, चमोली) 7- संयुक्त मंत्री- आचार्य प्रदीप पुरोहित (श्री वेद वेदाङ्ग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ चमोली) 8- लेखा परीक्षक – श्री विद्यसागर व्यास (श्री भारती संस्कृत उ० म० विद्यालय कनखल, हरिद्वार)

Share This Article