महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोष आनंद देव महाराज ‘आध्यात्म विभूषण’ सम्मान से अलंकृत
हरिद्वार।श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार, ज्वालापुर, हरिद्वार के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोष आनंद देव महाराज को काशी विद्वत परिषद की ओर से ‘आध्यात्म विभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें समाज सेवा, आध्यात्मिक चेतना के प्रसार एवं धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोष आनंद देव महाराज ने अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों तथा मानवीय चेतना को सुदृढ़ करने का सतत प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में श्री अवधूत मंडल आश्रम द्वारा धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

काशी विद्वत परिषद की ओर से संतोषानंद महाराज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, तपस्या एवं सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
डॉ संतोषानंद देव को आध्यात्म विभूषण से अलंकृत होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी, योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, हरियाणा सासंद एवं पूर्व चैयरमैन नगरपालिका हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी, महंत ऋषिश्वरानंद, भारत युवा साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद, बड़ा अखाड़ा उदासीन कारोबारी महंत गोविंद दास, स्वामी श्याम दास, स्वामी रामदास, बाबा बालकदास, रामानुज कोट के पीठाधीश्वर महंत डॉ मोदनारायणाचार्य, आश्रम परिवार से साध्वी नेहा आनंद देव, स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य, ब्रह्मानंद ब्रह्मचारी, स्वामी गणेशनाथ महाराज सहित अन्य संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने महाराज श्री को इस सम्मान हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।
