विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न*

*मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील*

*हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने एवं मतदाता सूची में सही विवरण सुनिश्चित कराने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बैठक में मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न दस्तावेजों, बूथ वार सत्यापन, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष रणनीति तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मतदाताओं को Ecinet ऐप एवं वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक में अध्यक्ष जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अमन गर्ग,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालेश्वर सिंह,कैलाश प्रधान, चंद्रपाल सिंह,जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मदन पाल,भाजपा बिन्दर पाल,जिला विकास अधिकारी केके पंत,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धर्म पाल सिंह रावत सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Share This Article