आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में माॅक अभ्यास किया जा रहा है

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में माॅक अभ्यास किया जा रहा है*

*हरिद्वार ।जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अत्यधिक वर्षा होने के कारण अचानक नदी के जलस्तर बढ़ने से हरकी पैड़ी क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बडी संख्या में श्रद्धालु ओवरब्रिज की ओर भागने लगे इस अफरा तफरी में 15-20 श्रद्धालु नदी के तेज बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई है।
सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आई आर एस की टीम गठित करते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए ऋषिकुल मैदान में स्टेजिग एरिया बनाया गया। स्टेजिग एरिया हेतु स्टेजिग एरिया कमांडर उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीमों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

Share This Article