12 जून को मंगलौर में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*12 जून को मंगलौर में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान*

*केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को किया जाएगा जागरूक*

*हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि “लोक समस्या निवारण कार्यक्रम” के अंतर्गत श्रीमती फरजाना बेगम, माननीय उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, की अध्यक्षता में दिनांक 12 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जनपद हरिद्वार के मंगलौर स्थित नगर पालिका सभागार में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन जानकारी, प्रचार सामग्री एवं आवश्यक अभिलेखों सहित स्वयं अथवा सक्षम प्रतिनिधि के माध्यम से शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा विभागीय स्टॉल स्थापित करना सुनिश्चित करें।

साथ ही, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मंगलौर को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्थाएं एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ प्राप्त कर सकें।

Share This Article