देवलाणी मैदान (बक्सीर) में 18 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

देवलाणी मैदान (बक्सीर) में 18 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी और होगा समस्याओं का समाधान

जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 18 फरवरी, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से तहसील बसुकेदार के देवलाणी मैदान (बक्सीर) में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर / प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा की जाएगी।

इस शिविर में जनपद के समस्त विभागों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मौके पर ही लाभ प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां विभागीय कार्मिकों द्वारा स्थानीय जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा लोगों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त करेंगे, जिससे उनके समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह शिविर विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जहां उन्हें विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उक्त समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

Share This Article