नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

आज दिनांक 29/12/2025 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सीसीआर प्रशासनिक मार्ग, बिरला घाट, अलकनंदा घाट, शिव घाट, हाथी पुल, तिरछा पुल, सुभाष घाट, नई घाट एवं मालवीय घाट से अतिक्रमण हटाया गया।

इसके अतिरिक्त 25 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, जिन-जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, वहाँ विशेष सफ़ाई अभियान भी चलाया गया।

- Advertisement -
Share This Article