समस्याओं का ससमय निस्तारण एवं मतदाताओं का उचित मार्गदर्शन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

रूद्रपुर । जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, उधमसिंह नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) हेतु जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम का कौस्तुभ मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें उनके द्वारा 1950 हैल्प लाईन नम्बर के सुचारू रूप से कार्य किये जाने की स्वयं जांच की गयी एवं जनपदीय कन्ट्रोल रूम में मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों/जानकारियों के इन्द्राज किये जाने से सम्बन्धित पंजिका का अवलोकन करते हुए पंजिका का उचित रखरखाव से सम्बन्धित निर्देश एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मतदाताओं को आ रही समस्याओं का ससमय निस्तारण एवं मतदाताओं का उचित मार्गदर्शन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान नोडल, SIR जनपदीय कन्ट्रोल रूम उमाशंकर नेगी, नितीश जोशी, नीरज कुमार आदि मौजूद रहें।

Share This Article