जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने हेतु नोडल अधिकारी नामित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

टिहरी गढ़वाल ।

* *_जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने हेतु नोडल अधिकारी नामित_*_*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने हेतु जनपद स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। डीएम ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक जनसामान्य के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिक स्वयं आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम की मेहता को देखते हुए स्वगणना के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए जिला सूचना अधिकारी, टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के सभी क्षेत्रों में स्वगणना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि दिनांक 24 अप्रैल 2026 तक जनपद के नागरिकों को जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वगणना करने के लिए आवश्यक जानकारी, तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वप्रेरणा से आगे आएं और डिजिटल माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं पूर्ण करें, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बन सके।

Share This Article