आईटीआई प्रवेश सत्र 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

आईटीआई प्रवेश सत्र 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एन०सी० वी०टी० प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 08 जून 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है, जो 05 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी की प्रधानाचार्य पल्लवी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा परिषद, उत्तराखण्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक vpputtarakhand.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी स्वयं, किसी साइबर कैफे के माध्यम से अथवा नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में संचालित फैसिलिटेशन सेंटर की सहायता से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

- Advertisement -

प्रधानाचार्य ने बताया कि विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश निर्धारित मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है, ताकि वे तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से अपने कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकें।

Share This Article