26 जुलाई को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधीनस्थ उच्च शिक्षा (वक्ता संवर्ग) विशेष परीक्षा-2025-26 का आयोजन
परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई सुनिश्चित
हरिद्वार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी परीक्षा वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में परीक्षा को सफलतापूर्व सम्पन्न कराए जाने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परीक्षा को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिन अधिकारियों को दी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें।
उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधीनस्थ उच्च शिक्षा (वक्ता संवर्ग समूह ‘ग’) विशेष परीक्षा-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा दो पालियों में 09 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अंग्रेजी-प्रथम (Subject Code-5) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक अंग्रेजी-द्वितीय (Subject Code-6) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्गत आदेशों के क्रम में सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रासंगिक प्रावधान लागू रहेंगे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है तथा परीक्षा केंद्रों में बिजली,पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनाश्चित कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनाश्चित किया जाए।
उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को पूर्ण गोपनीयता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान परिक्षा हेतु तैनात किए गए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
