80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

रुड़की।आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर _शिवपुरम_ स्थित _श्री सतीश शर्मा जी_ के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराकर देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते।

आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर युवाओं से आह्वान किया गया कि वे शिक्षा, अनुशासन और सेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखना ही सच्ची देशभक्ति है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ देश की प्रगति का संकल्प लिया।

Share This Article