रोमांचक मुकाबलों की गवाह बनी पुलिस लाइन

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

रोमांचक मुकाबलों की गवाह बनी पुलिस लाइन

बॉलीबॉल में हरिद्वार को हरा देहरादून बना सरताज, सेपकटकरा में हरिद्वार की महिला टीम ने जीता सोना

पुरुष सेपकटकरा रेगू और क्वाड मुकाबलों में 31bn पीएसी बनी विजेता

24वीं उत्तराखण्ड अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का हुआ समापन

- Advertisement -

एसएसपी नवनीत सिंह ने विजेता/ उपविजेता खिलाड़ियों को पहनाए मेडल, दी ट्रॉफी

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आज दिनांक 11-04-2026 को अंतिम परिणाम आने के बाद 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 का सकुशल समापन हुआ।

आज हुए मुकाबलों में जनपद देहरादून ने बॉलीबॉल में हरिद्वार की टीम को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। 31bn पीएसी की टीम ने पुरुष सेपकटकरा रेगू मुकाबले में उधमसिंह नगर को और क्वाड में IRB द्वितीय को हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। इन दोनों प्रतिस्पर्धाओं में हरिद्वार की टीम ने क्रमशः पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के साथ तीसरा स्थान बांटा। महिला रेगू फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने उधमसिंह नगर को एकतरफा मात दी।

आयोजन सचिव एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात नियमानुसार प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई।

- Advertisement -
Share This Article