अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वे चौक IRDTऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया

उत्तराखंड 4 Min Read
4 Min Read

देहरादून ।भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वे चौक IRDTऑडिटोरिय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यापित किया और कहा कि आज विश्व में महिलाओं के सम्मान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार महिला उत्थान के लिए कार्य किया जा रहे हैं हमारे प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी लगातार लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को रोजगार की प्रति सृजन करने की ओर उनका सशक्त और मजबूत बना रहे हैं आज हमारे प्रदेश की महिलाएं कई योजनाओं के माध्यम से लगातार एक नया कीर्तिमान स्थापित किए हुए हैं

आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन समाज, राष्ट्र और विश्व के निर्माण में महिलाओं के अमूल्य योगदान को स्मरण करने तथा उनके अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती गीता धामी जी के द्वारा सभी महिलाओं के सम्मान में इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। इतिहास साक्षी है कि जब-जब महिलाओं को अवसर और सम्मान मिला है, तब-तब उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, साहित्य, खेल, उद्योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर देश और दुनिया का नाम रोशन किया है। आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की नेतृत्व की सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी कहते हैं कि समाज की और देश की जो नीव होती है वह हमारी मातृशक्ति होती है मातृशक्ति ही समाज को एक नई दिशा देने का काम करतीहै।

- Advertisement -

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत जी ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हमारे पूरे प्रदेश में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं आज भी भारत की सांस्कृतिक परंपरा में भी नारी को अत्यंत उच्च स्थान दिया गया है। कहां गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। यह कथन भारतीय समाज में महिलाओं के सम्मान और महत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के द्वारा भी महिला कार्यकर्ताओं का एवं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका निरंतर व्यापक और प्रभावशाली होती जा रही है। शिक्षा के प्रसार, तकनीकी विकास और सरकारी नीतियों के कारण महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और न्याय के मूल्यों को और मजबूत करें। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करें।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी जी एवं अतिथि के द्वारा कई महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें डॉक्टर अर्चना वर्मा शिखा उनियाल उमा कोठारी अंजना पूजा सिंह सुप्रिया गुलाटी रामप्रीत कौर बबीता सहोत्रा नीलू मित्तल सुशीला डोभाल।

कार्यक्रम दर्जाधारी मंत्री श्रीमती मधु भट्ट महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन सिंह नेहा शर्मा कमली भट्ट सुरेंद्र राणा जगदीश सेमवाल एवं सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

Share This Article