नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ डीएवी कॉलेज चौक पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ डीएवी कॉलेज चौक पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

देहरादून। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन न किए जाने के तीव्र विरोध में आज डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनें उपस्थित रहीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिससे उसकी नीयत स्पष्ट होती है।

- Advertisement -

प्रदर्शन के दौरान बहनों ने एक स्वर में यह संदेश दिया:

“नारी सम्मान का जो करेगा विरोध, जनता देगी उसको करारा जवाब।”

इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा , रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी महिलाओं ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया

- Advertisement -
Share This Article