19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी

केन्द्र एवं उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 19 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे नगर पालिका परिषद, नई टिहरी परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद, नई टिहरी के अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल ने बताया कि जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकासपरक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

अधिशासी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे अपने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित स्टॉल निर्धारित समय पर स्थापित करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Share This Article