Ad imageAd image

इन जिलों में हो सकती है बारिश, उत्तराखंड की मौसम अपडेट

Live 1 Min Read
1 Min Read

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम काफी दिनों से शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। जिससे तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी हुई है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल जनवरी में बारिश ना के बराबर हुई है, जिसके परिणामस्वरूप ठंड में समय से पहले कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोरी के चलते बर्फबारी भी नहीं हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। देहरादून दून सहित कुछ पहाड़ी जिलों में आज आंशिक बादल मंडराने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

Share This Article