मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2025 प्रतियोगिताओं के आयोजन सम्बन्धी समय सारणी निर्गत

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने अवगत कराया है कि निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखण्ड़, देहरादून के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2025 प्रतियोगिताओं के आयोजन सम्बन्धी समय सारणी निर्गत की गई है। जनपद हरिद्वार में खेल विधा का आयोजन दिनांक 07 फरवरी, 2026 से दिनांक 13 फरवरी 2026 तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित किया जायेगा।

खेल विधा के एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 बालक, बालिका वर्ग एवं अंडर 19 बालक, बालिका वर्ग तथा फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 बालक, बालिका वर्ग एवं ग्राम अंडर 19 वर्ग बालक बालिका की प्रतियोगिता 07 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जायेंगी। दिनांक 11 फरवरी 2026 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक अण्डर 14 एवं 19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में संपन्न करायी जायेगी।

Share This Article