खेल महाकुम्भ 2025 के आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम को घोषित किए गए

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुम्भ 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम को घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं जिनमें लंबीकूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, 60 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article