Ad imageAd image

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, अलकनंदा में गिरी यात्रियों की बस।

Live 2 Min Read
2 Min Read

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 26 जून 2025 — रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब राजस्थान और गुजरात से चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवेलर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसा रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर इलाके में हुआ, जहां बताया जा रहा है कि तेज बारिश और फिसलन भरी सड़क के चलते गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी नदी में जा गिरी। वाहन में कुल 18 से 19 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं,एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तेज़ी से बचाव और राहत कार्य कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री उदयपुर (राजस्थान), और सूरत (गुजरात) जैसे स्थानों से आए थे और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताते हुए राहत कार्यों की निगरानी के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों को हर संभव मदद देगी।

Share This Article