रूहेला ने काशीपुर में आपदा प्रबन्धन कार्यों की समीक्षा की, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

उत्तराखंड 6 Min Read
6 Min Read

मा० उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन (स0स0) श्री विनय रूहेला ने काशीपुर में आपदा प्रबन्धन कार्यों की समीक्षा की, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन (स0स0) एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग (कैबिनेट मंत्री स्तर) उत्तराखण्ड सरकार श्री विनय रूहेला की अध्यक्षता में तहसील काशीपुर स्थित नगर निगम सभागार में आपदा प्रबन्धन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरान्त नगर निगम परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा मानसून के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए मा० उपाध्यक्ष श्री विनय रूहेला ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानसून अवधि में पूरी सतर्कता बरतें।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अलर्ट मोड पर कार्य करें।
सिंचाई विभाग बेहल्ला नदी की तत्काल सफाई कराए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
वन विभाग वन विभाग के अधीन आने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए।
जिन क्षेत्रों में तेंदुए की गतिविधियों के कारण जनहानि की घटनाएं हो रही हैं, वहां सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
नगर निगम काशीपुर नगर के सभी 40 वार्डों में नालों एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे।
जिन खाली भू-खण्डों में वर्षा का पानी भरता है, वहां संबंधित भू-स्वामियों से चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो।
नगर आयुक्त श्री रवीन्द्र सिंह बिस्ट ने अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में 543 नालियां हैं, जिनकी नियमित सफाई कराई जा रही है।
तहसील कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पुलिस चौकियों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएं।
सभी विभागों ने मानसून एवं आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की।
विद्युत करंट से प्रभावित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
लोक निर्माण विभाग पुलों, सड़कों एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करे।
स्वास्थ्य विभाग रैपिड रिस्पॉन्स टीम, एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखे।
सभी विभाग संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी करते हुए आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें।
शासन द्वारा जारी “भू-देव ऐप” एवं “सचेत ऐप” को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक डाउनलोड कराया जाए तथा आमजन को इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर मा० उपाध्यक्ष ने रोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठकों में पुलिस विभाग का सक्षम अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के 25 स्थानों का सर्वेक्षण कर नालों एवं नालियों की सफाई संबंधी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों में गोबर न डालने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो तथा संचार एवं आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।
जिन स्थानों पर विद्युत तार पेड़ों की शाखाओं से स्पर्श कर रहे हैं, वहां तत्काल लॉपिंग एवं चॉपिंग (पेड़ों की छंटाई) कराई जाए।
जहां हाईटेंशन विद्युत लाइनें हैं तथा करंट लगने का खतरा बना रहता है, वहां आमजन की सुरक्षा हेतु चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
पूर्ति (आपूर्ति) विभाग सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से फील्ड सर्वे कर यह सुनिश्चित करे कि गैस सिलेंडरों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गैस उपलब्ध हो तथा पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं।

- Advertisement -

बैठक के अंत में मा० उपाध्यक्ष श्री विनय रूहेला ने कहा कि सभी विभाग मानसून अवधि में पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

बैठक में मा० उपाध्यक्ष श्री विनय रूहेला, महापौर काशीपुर श्री दीपक बाली, नगर आयुक्त काशीपुर श्री रवीन्द्र सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत नगर निगम परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

Share This Article