मिनी मैराथन में सचिन-दिव्या अव्वल

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

मिनी मैराथन में सचिन-दिव्या अव्वल

नशा मुक्त भारत शपथ के साथ संपन्न हुई मिनी मैराथन

सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत सेवा सप्ताह मनाए जाने अवसर पर आज अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बालक व बालिका वर्ग में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में सचिन ने जबकि बालिका वर्ग में दिव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि ओपन वर्ग की 03 किमी सिल्ली बाजार तक एवं ओपन बालिका वर्ग की 1.5 किमी मिनी मैराथन दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से सौरगढ़ पुल से वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि खेल मैदान में संपन्न की गई। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में सचिन पुत्र बीरबल सिंह ने तथा बालिका वर्ग में दिव्या पुत्री मनोज सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्यांशू, अभिजीत, आयुष, रोहित व प्रियांशु ने क्रमशः पहले छह स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में शिवानी, माधुरी, सिया, आरूषी व साक्षी ने पहले छह स्थान हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, सहायक प्रशिक्षक एथलेटिक्स मनोज चौहान सहित मनवर सिंह, दीपक रावत, अजीत सिंह, रूचि भारती व अन्य मौजूद रहे।

Share This Article