htbreakinghtbreaking
  • News
    • Politics
    • क्राइम
    • धार्मिक
    • मौसम
    • खाना-खजाना
  • बॉलीवुड
    • नोकरी
    • मनोरंजन
  • अज़ब-ग़ज़ब
    • लाइफ स्टाइल
  • Health
  • करियर
    • शिक्षा
    • फैशन
  • कानून
  • ऐतिहासिक
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सत्र शुरू लेकिन आखिर कब तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और भाजपा मंत्री पदों का कर पायेगी बटवारा ?
Share
Notification Show More
Aa
htbreakinghtbreaking
Aa
  • News
  • बॉलीवुड
  • अज़ब-ग़ज़ब
  • Health
  • करियर
  • कानून
  • ऐतिहासिक
Search
  • News
    • Politics
    • क्राइम
    • धार्मिक
    • मौसम
    • खाना-खजाना
  • बॉलीवुड
    • नोकरी
    • मनोरंजन
  • अज़ब-ग़ज़ब
    • लाइफ स्टाइल
  • Health
  • करियर
    • शिक्षा
    • फैशन
  • कानून
  • ऐतिहासिक
Follow US
© 2023 HT Breaking. All Rights Reserved.
htbreaking > Blog > राज्य चुनें > उत्तराखंड > सत्र शुरू लेकिन आखिर कब तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और भाजपा मंत्री पदों का कर पायेगी बटवारा ?
Homeउत्तराखंड

सत्र शुरू लेकिन आखिर कब तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और भाजपा मंत्री पदों का कर पायेगी बटवारा ?

Last updated: 2022/03/28 at 3:53 PM
Admin
Share
SHARE

 

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

देहरादून- प्रदेश में चुनाव हो चुका है और सरकार भी बन चुकी है। बीती 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आठ मंत्रियों के साथ शपथ भी ले ली है । वही कल से प्रदेश में विधानसभा सत्र की शुरुआत हो जाएगी लेकिन इससे पहले नहीं भारतीय जनता पार्टी बनाए गये कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर पाई हैं और ना ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर किसी को बिठा पाई है। सरकार के गठन के 5 दिन बाद भी सरकार मंत्रियों को जिम्मेदारी नहीं दे पाई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल का यह पहला सत्र होगा जिसमें मंत्री तो शामिल होंगे लेकिन किस विभाग की जिम्मेदारी कैसे मिलेगी इस पर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। वहीं कांग्रेस के सामने भी यही सवाल खड़ा है कि सदन में बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन की कार्रवाई किस तरह सुचारू रूप से चलेगी। हालांकि कांग्रेस की तरफ से यह कहा जा रहा है कि आज नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है लेकिन जब तक कुर्सियां खाली रहेंगी तब तक सवाल खड़े होते रहेंगे।

प्रदेश में चुनाव के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री और 8 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आज चुने गए कैबिनेट मंत्रियों में किसे और कब कौन सी जिम्मेदारी मिलती है। हालांकि भाजपा मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आठ मंत्रियों के चेहरे साफ कर चुकी है लेकिन अभी तक यह सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर धामी सरकार में मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कब किया जाएगा? उत्तराखंड में नई सरकार के गठन हुए 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन सीएम धामी ने अब तक अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं किया है। कल यानी 29 मार्च से विधानसभा सत्र भी शुरू हो जाएगा जिसमें विधानसभा सत्र में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को दे दी है लेकिन विभागों के बंटवारे कब होते हैं।इस पर ही सबकी नजरें टिकी हैं। शपथ लेने के बाद मंत्री भी अपने रुतबे का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास अभी ना ही कोई विभाग है और ना ही कोई काम। इसके अलावा प्रदेश में विभागो में खाली कुर्सी के चलते कई काम अधूरे पड़े हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि 31 मार्च को उनका अनुबंध पूरा हो रहा है और वह आगे अपनी नियुक्ति को नियमित करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की खाली कुर्सी के चलते उन पर कोई फैसला नहीं किया जा सकता। जहां एक तरफ भाजपा कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं कर पाई है तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देने में देरी कर रही है।वहीं कांग्रेस का कहना है कि जल्द ही जिम्मेदार शख्स को यह जिम्मेदारी दे दी जाएगी।इस तरह कांग्रेस भाजपा पर यह सवाल खड़े कर रही है कि सत्ता में बैठे भाजपा सरकार अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं कर पा रही है, लेकिन वहीं भाजपा की ओर से यह कहा जा रहा है कि शपथ के बाद सीएम धामी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने और राष्ट्रपति आगमन के चलते काफी व्यस्त चल रहे हैं जल्द ही कैबिनेट का बंटवारा कर दिया जाएगा।कुल मिलाकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सोच समझकर जिम्मेदारियां जिम्मेदार शख्स को सौंपना चाहती हैं। क्योंकि मजबूती के साथ आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस भी सोच समझकर प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष चुनना चाहती है तो वही चुनाव के 12 दिन बाद मुख्यमंत्री की घोषणा करने वाली भाजपा भी मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। अब देखना यह होगा कि किसे, कब और कहां जिम्मेदारी मिलती है ?

 

 

Related

TAGGED: उत्तराखंड, कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा, मंत्री पद, विधनसभा सत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हत्या का खुलासा: पुराने आशिक को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिक युवती ने प्रेमी संग दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए बंटी हत्याकांड की पूरी कहानी
Next Article उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल ,तीन शिक्षा अधिकारियों के किये गए तबादले

Latest News

डेंगू के खिलाफ जिला प्रशासन की जंग जारी, लार्वा मिलने पर हो रहे चालान
Health
एक्ट्रेस एमी जैक्सन के नये लुक को देख फैन्स के उड़े होश, क्या से क्या बन गई होसाना!
Entertainment
इस रेलवे स्टेशन पर कुली क्यों बने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कुली की ड्रेस में सर पर बेग लेकर चले राहुल गांधी
National
News Flash 20 सितंबर 2023 शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Moj ने कनाडा के सिंगर शुभ के गाने हटाए
Live
Follow US
© 2023 HT Breaking. All Rights Reserved.
  • Terms
  • Contact
  • About
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?