आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं एसपीओ के साथ गोष्ठी आयोजित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली पिरान कलियर

आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं एसपीओ के साथ गोष्ठी आयोजित

आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन धनौरी चौकी पर किया गया।

कांवड़ मेले के दौरान पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 60-65 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की नियुक्ति की गई है। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा की गई, जिसमें कांवड़ मेले को सौहार्दपूर्ण एवं निर्विघ्न वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -

बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं एसपीओ से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं विवाद रहित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही, जनसहभागिता को और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए। सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर श्री कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक शहजाद अली (चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा) एवं अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी धनौरी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article