एसआईआर मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक: जिलाधिकारी

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

रूद्रपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने गुरूवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समयबद्ध तरीके से सभी बीएलओ पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण व गणना पत्र भर कर वापस लेना सुनिश्चित करें साथ ही भरे हुए गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कराना भी सुनिश्चत करें। उन्होने कहा कि एसआईआर मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, यह कार्यक्रम समबद्ध है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। उन्होने सभी बीएलओ व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से गणना प्रपत्र वितरण की सूचना प्रतिदिन सांय तक कन्ट्रोल रूम एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनमानस से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 07 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई तक तथा मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई तक किया जाएगा व दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक तथा नोटिस चरणबद्ध दावों का निपटान एवं आपत्ति 14 जुलाई से 11 सितंबर तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर सूची को अधिक विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाना है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि एन्यूमरेशन चरण के दौरान किसी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं एवं बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को एसआईआर कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की, ताकि कार्यक्रम को निष्पक्ष, प्रभावी एवं त्रुटिरहित पूरा किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को एसआईआर कार्य की नियमित माॅनिट्रिंग करने के साथ ही सप्ताह में एक बार राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Share This Article