जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

टिहरी गढ़वाल ।जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की आपूर्ति को आम जन-मानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जनपद में सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेंसियों को कुल 2834 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्राप्त हुए, जबकि एजेंसियों द्वारा 2854 सिलेण्डरों का वितरण उपभोक्ताओं को किया गया। वितरण के पश्चात एजेंसियों के पास 4373 सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं। जनपद के पाली, भाली, गजा, भदूरा, पण्डरगांव, मरगांव, लम्बगांव, नौघर सहित अन्य क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस सिलेण्डरों का वितरण किया गया। व्यावसायिक एलपीजी के संबंध में जनपद को 212 सिलेण्डर प्रतिदिन का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके अनुसार एजेंसीवार एवं श्रेणीवार वितरण सुनिश्चित किया गया है। विगत दिवस 19 किलोग्राम श्रेणी के 144 सिलेण्डर प्राप्त हुए, जिनमें से 65 सिलेण्डर वितरित किए गए।

एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण की निगरानी हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक गैस गोदाम, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों के 475 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू सिलेण्डरों की जब्ती की कार्यवाही की गई।

जनपद मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनका निरंतर समाधान किया जा रहा है।

- Advertisement -

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे केवल आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग करें तथा सिलेण्डर को होम डिलीवरी अथवा प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। एजेंसियों में अनावश्यक भीड़/लाइन लगाने से बचें।साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी संबंधित एजेंसी में संपर्क कर यह प्रक्रिया पूर्ण करें।किसी भी प्रकार की शिकायत—जैसे कालाबाजारी, दुरुपयोग, अवैध भंडारण या ओवररेटिंग—के “लिए उपभोक्ता जनपद कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर

01376-234793, 01376-233433, 9456533332 पर संपर्क कर सकते है।

Share This Article