देहरादून में सामाजिक, खेल एवं जनसेवा गतिविधियों की रही सक्रियता

उत्तराखंड 4 Min Read
4 Min Read

देहरादून में सामाजिक, खेल एवं जनसेवा गतिविधियों की रही सक्रियता।

आज रविवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा देहरादून शहर में विभिन्न सामाजिक, खेल एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किए गए, जिनमें समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इन आयोजनों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।

जीएमएस रोड स्थित एसकेएसए इंडिया संस्था द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर कहा गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में महानगर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कुलदीप पंत, सरदार पटेल मंडल युवा अध्यक्ष श्री नीरज रतूड़ी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की महामंत्री श्रीमती अंजू ध्यानी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सफल आयोजन के लिए संस्था के मुख्य शिक्षक श्री कमल एवं महासचिव श्री संजय कैनी को बधाई दी गई।

इसी क्रम में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री सोहन लाल गुप्ता जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में समाज के वरिष्ठजनों के साथ सहभागिता की गई। इस दौरान स्व. सोहन लाल गुप्ता जी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा गया कि उन्होंने सदैव समाजहित को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। यह स्वास्थ्य शिविर मैक्स अस्पताल एवं महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल के सहयोग से महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट, जीएमएस रोड, चौधरी फार्म के निकट आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

- Advertisement -

राजनीतिक गतिविधियों के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र, वार्ड-43 द्रोणपुरी-21 में पार्षद श्रीमती रजनी देवी के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। उन्हें नए कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे पूर्व की भांति जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष श्री बबलू बंसल, महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र घेयल, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा, वार्ड-42 कांवली की पार्षद श्रीमती रेनु घेयल, वार्ड-41 इन्द्रापुरम की पार्षद श्रीमती बबिता गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन” में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक श्री खजान दास, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख श्री भगवद प्रसाद मकवाना, श्री जयपाल वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख जनों को सम्मानित भी किया गया इन तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से देहरादून में सामाजिक जागरूकता, खेल संस्कृति, स्वास्थ्य सेवा और संगठनात्मक एकता को सशक्त करने का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Share This Article