SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*कोतवाली नगर*

*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई*

*कोतवाली नगर पुलिस ने 01 संदिग्ध को अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ दबोचा*

*चेकिंग के दौरान लालकोठी-लालजीवाला मार्ग, रोड़ीबेलवाला से दबोचा गया आरोपी*

- Advertisement -

*पुछताछ में जानकारी मिली की शौकिनी में अपने दोस्त और लोगों को डराने के लिये रखता था*

*अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 10-09-2026 को पुलिस टीम द्वारा लालकोठी-लालजीवाला जाने वाले मार्ग, रोड़ीबेलवाला में चेकिंग के दौरान कुनाल राय पुत्र संजय कुमार, निवासी मकान नंबर 10, न्यू हरिद्वार कॉलोनी, निकट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से 01 अदद अवैध 32 बोर पिस्टल बरामद हुई। अवैध पिस्टल रखने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा इसे शौक के तौर पर तथा अपने दोस्त एवं अन्य लोगों को डराने के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया गया।

- Advertisement -

आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 501/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

कुनाल राय पुत्र संजय कुमार, निवासी मकान नंबर 10, न्यू हरिद्वार कॉलोनी, निकट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

- Advertisement -

*बरामदगी*

01 अदद अवैध 32 बोर पिस्टल

*पुलिस टीम*

1. कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार

2. व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट

3. अ0उ0नि0 संदीप वर्मा

4. कानि0 पवन

5. कानि0 वीरेंद्र सिंह

Share This Article