गंगनहर हादसे पर SSP हरिद्वार द्वारा गंगनहर क्षेत्र में छात्र डूबने की घटना पर ग्राउंड ज़ीरो का निरीक्षण

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार पुलिस

*गंगनहर हादसे पर SSP हरिद्वार द्वारा गंगनहर क्षेत्र में छात्र डूबने की घटना पर ग्राउंड ज़ीरो का निरीक्षण*

*एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व आर्मी की संयुक्त टीमें खोज में जुटी*

*संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ हरिद्वार पुलिस का रेस्क्यू मिशन जारी*

- Advertisement -

*अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

दिनांक 11.02.2026 को समय लगभग 18:20 बजे रविदास घाट के निकट गंगनहर में एक छात्र के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईआईटी के छात्र आशीष शुक्ला, एमबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी, अपने साथियों के साथ गंगनहर किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गंगनहर में गिर गए और तेज बहाव के कारण लापता हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्राउंड ज़ीरो का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तत्काल प्रभाव से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस एवं रुड़की आर्मी की टीमों के साथ संयुक्त रूप से व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

Share This Article