नये भर्ती जवानों की कठिन ट्रेनिंग शुरू, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने किया जोशीला स्वागत

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

हरिद्वार पुलिस

नये भर्ती जवानों की कठिन ट्रेनिंग शुरू, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने किया जोशीला स्वागत

गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने व हाईड्रेटेड रहने की दी सलाह

पुलिस विभाग अनुशासित बल है इसकी मर्यादा हमेशा बनाए रखनी है

- Advertisement -

9 माह के गहन प्रशिक्षण में सभी जवानों को किया जाएगा दक्ष

जनपद हरिद्वार में नव नियुक्त पुलिस जवानों की जो माह के प्रशिक्षण प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है।

आज इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी 209 रिक्रूट पुरुष आरक्षी एवं 02 रिक्रूट महिला प्रशिक्षु जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका जोशीला स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में SSP हरिद्वार ने कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित एवं मर्यादित बल है, जिसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक जवान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।

गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त पानी पीने एवं स्वयं को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है।

- Advertisement -

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कुशलता से कर सकें।

हरिद्वार पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे एक सक्षम, जिम्मेदार एवं संवेदनशील पुलिसकर्मी के रूप में तैयार हो सकें।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक ट्रेनिंग तथा ट्रेनिंग उस्ताद उपस्थित रहें।

- Advertisement -

Share This Article